खुला डेटा — 987 केंद्रों की सूची

इस वेबसाइट की पूरी सूची — 34 राज्य और केंद्र-शासित प्रदेश, 486 ज़िले, 987 प्रविष्टियाँ — एक फ़ाइल में, मुफ़्त. कोई रजिस्ट्रेशन नहीं, कोई ईमेल नहीं, कोई शर्त नहीं. इस्तेमाल कीजिए, बदलिए, अपने काम में लगाइए.

डाउनलोड करें: सबल केंद्र सूची — CSV (संस्करण 2026-11-07)

CSV फ़ाइल Excel, Google Sheets, LibreOffice और किसी भी डेटाबेस में सीधे खुल जाती है. JSON चाहिए तो info@sabalngo.org पर लिखिए — हमारी वेबसाइट सुरक्षा कारणों से .json फ़ाइल अपलोड नहीं करने देती, इसलिए वह ईमेल से भेजते हैं.

फ़ाइल में क्या-क्या है

कॉलमक्या है
stateराज्य या केंद्र-शासित प्रदेश
districtज़िला
centre_nameकेंद्र का नाम, जैसा सरकारी सूची में है
typeIRCA · ODIC · DDAC · ATF · CPLI · DTC (जहाँ दर्ज है)
ownershipसरकारी · सरकारी-सहायता प्राप्त · निजी · सबल का अपना केंद्र
free_treatmentइलाज मुफ़्त है या नहीं
on_government_listयह प्रविष्टि किसी सरकारी सूची में मिली या नहीं
bedsबिस्तरों की संख्या, जहाँ दर्ज है
addressपता और पिन कोड
फ़ोनफ़ोन नंबर, जहाँ उपलब्ध है
source_urlइसी वेबसाइट का वह पेज जहाँ यह प्रविष्टि दिखती है

संख्याएँ, जैसी हैं

कुल प्रविष्टियाँ987
इनमें सबल के अपने केंद्र4
सरकारी व सरकारी-सहायता प्राप्त केंद्र987
ज़िले486
राज्य व केंद्र-शासित प्रदेश34
जिनका फ़ोन नंबर दर्ज है819
जिनका फ़ोन नंबर दर्ज नहीं168

प्रकार के हिसाब से — IRCA 361 · DDAC 142 · ATF 133 · ODIC 81 · CPLI 50 · DTC 27 · प्रकार दर्ज नहीं 193.

987 केंद्र — श्रेणी के हिसाब से

सरकारी सूचियों में दर्ज हर केंद्र किसी न किसी श्रेणी का है। हर श्रेणी का मतलब अलग है — ख़ासकर भर्ती को लेकर।

  • IRCA361रहकर इलाज + पुनर्वास
  • प्रकार दर्ज नहीं189सरकारी सूची में श्रेणी नहीं लिखी
  • DDAC142ज़िला सरकारी केंद्र
  • ATF133सरकारी अस्पताल के अंदर
  • ODIC81भर्ती नहीं
  • CPLI50रोकथाम — इलाज केंद्र नहीं
  • DTC27

189 केंद्रों की श्रेणी सरकारी सूची में लिखी ही नहीं है — हमने अंदाज़ा नहीं लगाया, जैसा मिला वैसा दिखाया। जाने से पहले फ़ोन करके पूछ लीजिए कि भर्ती होती है या नहीं।

फ़ोन नंबर — 168 केंद्रों का दर्ज नहीं

815 केंद्रों का नंबर है 168 का नहीं

जिनका नंबर नहीं है, उनके पेज पर हमने साफ़ लिखा है — छिपाया नहीं। किसी का नंबर आपको पता हो तो info@sabalngo.org पर बता दीजिए, जाँच के बाद जोड़ देंगे।

यह डेटा कहाँ से आया — और इसकी सीमाएँ

  • on_government_list का मतलब यह नहीं कि हमने फ़ोन करके जाँचा है. इसका मतलब सिर्फ़ इतना है कि यह प्रविष्टि किसी सरकारी सूची या सार्वजनिक दस्तावेज़ में मिली. फ़ोन से जाँच का काम अभी बाक़ी है, और जैसे-जैसे होगा हम हर प्रविष्टि के आगे जाँच की तारीख़ जोड़ते जाएँगे.
  • 168 प्रविष्टियों में फ़ोन नंबर है ही नहीं — यह कमी हमने छिपाई नहीं, फ़ाइल में वह ख़ाना ख़ाली है.
  • एक दोहराव मिला और हटा दिया गया. तमिलनाडु के नीलगिरी ज़िले में Gandhi Peace Centre दो बार दर्ज था, दोनों बार एक ही पते और प्रकार के साथ. 7 नवंबर 2026 को हमने दूसरी प्रविष्टि ज़िला पेज से हटा दी, और यह फ़ाइल उसी के बाद की है. हम इसे चुपचाप ठीक करने के बजाय यहाँ दर्ज कर रहे हैं.
  • एक ही नाम की 59 और जोड़ियाँ हैं, पर वे असल में अलग-अलग इकाइयाँ हैं — एक ही संस्था का IRCA और ODIC अलग-अलग, या अलग पतों पर. इसीलिए हमने उन्हें जोड़ा नहीं.
  • सरकारी सूचियाँ बदलती रहती हैं. यह संस्करण 7 नवंबर 2026 का है. इसी पेज पर हर नया संस्करण तारीख़ के साथ आएगा, और पुराना भी रहेगा.

इस्तेमाल की शर्तें

CC BY 4.0 — आप इसे किसी भी काम में ले सकते हैं, व्यावसायिक काम में भी; बदल सकते हैं; आगे बाँट सकते हैं. सिर्फ़ इतना कीजिए कि स्रोत का नाम लिख दीजिए.

संदर्भ ऐसे दीजिए:
सबल ट्रस्ट, कोटा. भारत के नशा मुक्ति केंद्रों की सूची, संस्करण 2026-11-07. sabalnashamukti.org

ग़लती दिखे तो

अगर कोई केंद्र बंद हो चुका है, नंबर बदल गया है, पता ग़लत है, या कोई केंद्र छूट गया है — तो info@sabalngo.org पर लिख दीजिए. जाँच के बाद हम सुधार कर देते हैं, और अगली फ़ाइल में वह सुधार शामिल रहेगा.

हम यह मुफ़्त क्यों दे रहे हैं

क्योंकि भारत की असली समस्या यह नहीं है कि इलाज काम नहीं करता — समस्या यह है कि शराब पर निर्भर 38 लोगों में से सिर्फ़ 1 तक इलाज पहुँचता है. जितने ज़्यादा लोग यह सूची इस्तेमाल करेंगे — पत्रकार, शोधकर्ता, ज़िला प्रशासन, दूसरी संस्थाएँ, ऐप बनाने वाले — उतने ज़्यादा लोगों तक यह जानकारी पहुँचेगी. इसे अपने पास रखकर हमें कुछ नहीं मिलता.

यह फ़ाइल जानकारी है, किसी केंद्र की गुणवत्ता की गारंटी नहीं. किसी भी केंद्र में भर्ती से पहले ख़ुद फ़ोन करके पुष्टि कर लीजिए. मदद चाहिए तो 14446 · अपने ज़िले का केंद्र.

🚨 तुरंत मदद: 108 / 112 आपातकाल · 14446 नशा मुक्ति · 14416 मानसिक स्वास्थ्य — सरकारी, 24×7
मदद चाहिए? 95093 02114 (call/WhatsApp)

अगला कदम — देर मत कीजिए

पढ़ना पहला कदम है, इलाज दूसरा। अपने ज़िले का सरकारी या मान्यता प्राप्त केंद्र अभी खोजिए, या हमसे सीधे बात कीजिए — जानकारी पूरी तरह गुप्त रहती है।

नशा मुक्ति की नई जानकारी, आँकड़े और जागरूकता कार्यक्रम

सबसे पहले हमारे पेज पर आते हैं। जुड़े रहिए।

यह website शिक्षा और जागरूकता के लिए है और किसी डॉक्टर की सलाह का विकल्प नहीं है। सारी स्वास्थ्य-सामग्री की चिकित्सकीय समीक्षा Dr. Brij Kishore Saini, MBBS, MD (Psychiatry) करते हैं। 14446, 14416, 108/112 भारत सरकार की सेवाएँ हैं — इनका संचालन सबल ट्रस्ट नहीं करता। किसी भी आपातकाल में पहले 108/112 पर call करें।

Scroll to Top