CSR साझेदारी — कंपनियों के लिए

सबल ट्रस्ट भारत के 987 सरकारी व सरकार-सहायता प्राप्त नशा मुक्ति केंद्रों की मुफ़्त, दो-भाषी सूची चलाता है — 34 राज्य, 486 ज़िले। यह पेज उन कंपनियों के लिए है जो इस काम में साथ देना चाहती हैं।

समस्या, सरकार के अपने आँकड़ों में

  • 5.7 करोड़ लोग शराब का नुक़सानदेह या लत वाला इस्तेमाल करते हैं — और जो निर्भर हो चुके हैं, उनमें से मदद 38 में से 1 को मिलती है।
  • पूरे देश में सरकारी केंद्र लगभग 730 — यानी हर केंद्र पर 90,000 से ज़्यादा ज़रूरतमंद।
  • लोग इलाज तक नहीं पहुँचते, क्योंकि उन्हें पता ही नहीं कि उनके ज़िले में केंद्र है, और वह मुफ़्त है।

यही वह खाई है जिस पर यह वेबसाइट सीधा काम करती है — इलाज बनाने पर नहीं, जो इलाज पहले से मौजूद है उस तक लोगों को पहुँचाने पर।

अनुसूची VII (Schedule VII) में यह काम कहाँ आता है

मदशब्दहमारा काम
(i)promoting health care including preventive health careकेंद्रों की सूची, रोकथाम और परिवार के लिए सामग्री
(ii)promoting educationस्कूल और शिक्षकों के लिए सामग्री
(iii)reducing inequalities faced by socially and economically backward groupsग्रामीण और कम आय वाले परिवारों तक हिंदी में पहुँच

Schedule VII में नशा मुक्ति का अलग से कोई मद नहीं है — यह काम मद (i) के अंतर्गत आता है।

अनुपालन के दस्तावेज़

दस्तावेज़संख्या
भारतीय न्यास अधिनियम पंजीकरण202403123118940
राजस्थान लोक न्यास पंजीकरण558
PANABKTS7886F
12ABABKTS7886F25JP01
80GABKTS7886F25JP02
NGO दर्पण / नीति आयोगRJ/2025/0492915
CSR-1 (MCA)जल्द
BSE सामाजिक स्टॉक एक्सचेंजजल्द
ऑडिटेड खातेमाँगने पर

किसी भी दस्तावेज़ की पूरी PDF info@sabalngo.org पर माँगी जा सकती है — 48 घंटे में भेज देते हैं. इनका मतलब और इन्हें ख़ुद जाँचने का तरीक़ा दस्तावेज़ और पंजीकरण पेज पर है.

CSR फ़ंड पाने के लिए MCA में CSR-1 पंजीकरण अनिवार्य है — और कंपनी की अपनी फ़ाइलिंग भी उसी पर टिकी होती है. यह पंजीकरण अभी प्रक्रिया में है; संख्या मिलते ही दस्तावेज़ पेज पर दर्ज कर दी जाएगी. बाक़ी सारे दस्तावेज़ अभी उपलब्ध हैं और पहली ही बातचीत में भेज दिए जाते हैं.

कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 135 के दायरे में आने वाली कंपनियाँ — मोटे तौर पर जिनकी कुल संपत्ति ₹500 करोड़ या अधिक, या कारोबार ₹1,000 करोड़ या अधिक, या शुद्ध लाभ ₹5 करोड़ या अधिक हो — पिछले तीन वित्तीय वर्षों के औसत शुद्ध लाभ का 2% CSR पर ख़र्च करने के लिए बाध्य हैं. यहाँ दी गई जानकारी सामान्य समझ के लिए है, कानूनी या कर-सलाह नहीं.

हम आपको रिपोर्ट कैसे देंगे

  • तिमाही रिपोर्ट — तय दायरे के मुक़ाबले क्या हुआ, और उसमें लिखे हर दावे का मूल स्रोत नाम के साथ.
  • जाँचा जा सकने वाला पहुँच-आँकड़ा — Google Search Console और Google Analytics से निकाला गया, जैसा मिला वैसा. “इतने लोगों को जागरूक किया” जैसा ख़ुद का गिना हुआ आँकड़ा नहीं.
  • उपयोग प्रमाण-पत्र (Utilisation Certificate) और उस वर्ष के ऑडिटेड खाते.
  • एक नामित संपर्क व्यक्ति जो 48 घंटे में जवाब देता है — तब भी, जब जवाब यह हो कि कोई चीज़ काम नहीं कर पाई.

हम क्या नहीं कहेंगे

  • हम कोई सफलता दर नहीं छापेंगे जब तक उसके साथ यह न बताया जाए कि कितने लोगों में से, और कितनों से बाद में संपर्क हो पाया।
  • हम कितने लोगों तक पहुँचे को असर नहीं कहेंगे। जागरूकता की गिनती नतीजा नहीं होती।
  • हम कोई ऐसा आँकड़ा नहीं देंगे जिसका मूल स्रोत हम आपको न दिखा सकें।

यह सीमा हमने ख़ुद लगाई है। जो संस्था अपने आँकड़े बढ़ा-चढ़ाकर बताती है, उसकी बाक़ी बातों पर भी भरोसा नहीं रहता।

आप क्या सहयोग कर सकते हैं

  • ज़िलेवार सूची को ताज़ा रखना — फ़ोन से हर केंद्र की जाँच, और बदलाव दर्ज करना।
  • स्कूल और कॉलेज के लिए हिंदी सामग्री — पोस्टर, कक्षा की रूपरेखा, शिक्षक की मार्गदर्शिका।
  • ग्रामीण इलाक़ों तक पहुँच — प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर QR कोड वाले पोस्टर।
  • केंद्र की सेवाएँ — बिस्तर, दवा, काउंसलिंग और फ़ॉलो-अप।

बात कीजिए — डॉ. बृज किशोर सैनी · 95093 02114 · हम 48 घंटे में जवाब देते हैं।

सबल ही क्यों? · नशा और देश का विकास · हमारा डेटा कहाँ से आता है

🚨 तुरंत मदद: 108 / 112 आपातकाल · 14446 नशा मुक्ति · 14416 मानसिक स्वास्थ्य — सरकारी, 24×7
मदद चाहिए? 95093 02114 (call/WhatsApp)

अगला कदम — देर मत कीजिए

पढ़ना पहला कदम है, इलाज दूसरा। अपने ज़िले का सरकारी या मान्यता प्राप्त केंद्र अभी खोजिए, या हमसे सीधे बात कीजिए — जानकारी पूरी तरह गुप्त रहती है।

नशा मुक्ति की नई जानकारी, आँकड़े और जागरूकता कार्यक्रम

सबसे पहले हमारे पेज पर आते हैं। जुड़े रहिए।

यह website शिक्षा और जागरूकता के लिए है और किसी डॉक्टर की सलाह का विकल्प नहीं है। सारी स्वास्थ्य-सामग्री की चिकित्सकीय समीक्षा Dr. Brij Kishore Saini, MBBS, MD (Psychiatry) करते हैं। 14446, 14416, 108/112 भारत सरकार की सेवाएँ हैं — इनका संचालन सबल ट्रस्ट नहीं करता। किसी भी आपातकाल में पहले 108/112 पर call करें।

Scroll to Top