सरकारी योजना से FREE नशा मुक्ति इलाज कैसे पाएँ

डॉक्टर से मुफ़्त सरकारी इलाज का चित्रण

कौन-सी योजना, क्या free

  • NAPDDR (सामाजिक न्याय मंत्रालय की योजना) के अंतर्गत देशभर में केंद्र चलते हैं — इनमें इलाज के पैसे नहीं लगते।
  • IRCA (एकीकृत पुनर्वास केंद्र): भर्ती होकर इलाज — रहना, खाना, दवा, counseling सब निःशुल्क।
  • ATF (ज़िला अस्पताल की नशा मुक्ति OPD): बिना भर्ती इलाज व दवा — निःशुल्क।
  • DDAC (ज़िला नशा मुक्ति केंद्र) व ODIC (drop-in केंद्र): परामर्श, शुरुआती मदद, आगे की राह।

Step-by-step: इलाज तक कैसे पहुँचें

  1. नज़दीकी सरकारी/funded केंद्र पता करें (जल्द ही हमारा Centre Finder यहाँ होगा — तब तक 95093 02114 पर पूछ लें)।
  2. जाने से पहले phone करें — समय, bed की उपलब्धता, ज़रूरी कागज़ पूछ लें।
  3. साथ ले जाएँ: मरीज़ का Aadhaar/पहचान पत्र; भर्ती के लिए एक परिजन की सहमति/साथ।
  4. पहले दिन: डॉक्टर/counselor की जाँच → इलाज की योजना (OPD या भर्ती) तय होगी।
  5. कोई सरकारी-funded केंद्र इलाज के पैसे माँगे तो देने की ज़रूरत नहीं — हमें बताएं, और राष्ट्रीय helpline 14446 पर शिकायत करें।

यह भी जान लीजिए

  • भर्ती आमतौर पर 1-3 महीने की संरचित प्रक्रिया है; उसके बाद follow-up चलता है।
  • नशा मुक्त भारत अभियान (NMBA) सरकार का जागरूकता अभियान है — इलाज ऊपर वाले केंद्रों में ही होता है।

मदद चाहिए? सबल परामर्श: 95093 02114 (call/WhatsApp) · राष्ट्रीय नशा मुक्ति Helpline: 14446 (toll-free) · पूरा FAQ पढ़ें

स्रोत: MoSJE/NAPDDR guidelines, NMBA · Medically reviewed by: Dr. Brij Kishor Saini, MBBS, MD (Psychiatry) · Last updated: August 2026 · अगली समीक्षा: अगस्त 2027

🚨 तुरंत मदद: 108 / 112 आपातकाल · 14446 नशा मुक्ति · 14416 मानसिक स्वास्थ्य — सरकारी, 24×7
मदद चाहिए? 95093 02114 (call/WhatsApp)

अगला कदम — देर मत कीजिए

पढ़ना पहला कदम है, इलाज दूसरा। अपने ज़िले का सरकारी या मान्यता प्राप्त केंद्र अभी खोजिए, या हमसे सीधे बात कीजिए — जानकारी पूरी तरह गुप्त रहती है।

हमसे जुड़िए📘 Facebook · 💬 WhatsApp · 📞 95093 02114

यह website शिक्षा और जागरूकता के लिए है और किसी डॉक्टर की सलाह का विकल्प नहीं है। सारी स्वास्थ्य-सामग्री की चिकित्सकीय समीक्षा Dr. Brij Kishor Saini, MBBS, MD (Psychiatry) करते हैं। 14446, 14416, 108/112 भारत सरकार की सेवाएँ हैं — इनका संचालन सबल ट्रस्ट नहीं करता। किसी भी आपातकाल में पहले 108/112 पर call करें।

Scroll to Top