नशा करने वाले अपने से बात कैसे करें

दो लोगों के बीच शांत बातचीत का चित्रण

बात से पहले

  • समय: जब वो नशे में न हो, जल्दी में न हो — सुबह अक्सर बेहतर।
  • तैयारी: 2-3 ठोस घटनाएँ याद रखें (तारीख़ समेत), इलाज का एक विकल्प पता करके रखें।
  • मक़सद साफ रखें: जीतना नहीं, जोड़ना — पहली बात का लक्ष्य सिर्फ इतना कि अगली बात हो सके।

कैसे कहें — ‘मैं’ की भाषा

  • कहें: ‘मैंने परसों देखा…, मुझे डर लगता है…, मैं चाहता हूँ हम doctor से मिलें’ — घटना + अपनी भावना + ठोस अगला कदम।
  • न कहें: ‘तू नशेड़ी है’, ‘तूने खानदान डुबो दिया’, ‘कसम खा’ — लांछन, कसमें और ultimatum रिश्ता तोड़ते हैं, लत नहीं।
  • इनकार आए तो: बहस में न उतरें — ‘ठीक है, पर मेरी चिंता वहीं है; हम फिर बात करेंगे’ कहकर दरवाज़ा खुला रखें।

अगर बात हर बार बिगड़ जाती है

  • किसी तीसरे भरोसेमंद (चाचा/मामा/शिक्षक/डॉक्टर) की मदद लें जिसकी वो सुनता हो।
  • खुद counselor से मिलें — ‘पहले परिवार, फिर मरीज़’ बिल्कुल सामान्य और असरदार रास्ता है (सरकारी केंद्रों पर यह मुफ्त है)।

अनुभव यह सिखाता है: पहली बातचीत में ‘हाँ’ मिलना ज़रूरी नहीं। जो परिवार बिना लड़े 2-3 बार शांति से अपनी बात रखते हैं, उनमें से ज़्यादातर को कुछ ही हफ्तों में ‘चलो, एक बार मिल लेते हैं’ सुनने को मिलता है। पहली ‘ना’ असल में ‘अभी नहीं’ होती है — दरवाज़ा खुला रखिए।

मदद चाहिए? सबल परामर्श: 95093 02114 (call/WhatsApp) · आगे पढ़ें: Relapse हो जाए तो क्या करें

स्रोत: WHO, NDDTC-AIIMS · Medically reviewed by: Dr. Brij Kishor Saini, MBBS, MD (Psychiatry) · Last updated: August 2026 · अगली समीक्षा: अगस्त 2027

🚨 तुरंत मदद: 108 / 112 आपातकाल · 14446 नशा मुक्ति · 14416 मानसिक स्वास्थ्य — सरकारी, 24×7
मदद चाहिए? 95093 02114 (call/WhatsApp)

अगला कदम — देर मत कीजिए

पढ़ना पहला कदम है, इलाज दूसरा। अपने ज़िले का सरकारी या मान्यता प्राप्त केंद्र अभी खोजिए, या हमसे सीधे बात कीजिए — जानकारी पूरी तरह गुप्त रहती है।

हमसे जुड़िए📘 Facebook · 💬 WhatsApp · 📞 95093 02114

यह website शिक्षा और जागरूकता के लिए है और किसी डॉक्टर की सलाह का विकल्प नहीं है। सारी स्वास्थ्य-सामग्री की चिकित्सकीय समीक्षा Dr. Brij Kishor Saini, MBBS, MD (Psychiatry) करते हैं। 14446, 14416, 108/112 भारत सरकार की सेवाएँ हैं — इनका संचालन सबल ट्रस्ट नहीं करता। किसी भी आपातकाल में पहले 108/112 पर call करें।

Scroll to Top